पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह जदयू में हुए शामिल

0
1692

बक्सर खबर : जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव पुन: पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ पूर्व युवा जदयू अध्यक्ष संजय सिंह आदि भी मौजूद रहे। अशोक सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव में दल द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से दुखी होकर दल छोड़ दिया था। निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करायी। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए दल ने पुन: उन्हें पार्टी में स्थान दिया है। पार्टी कार्यकर्ता रिंकु पांडेय ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक बजे वे पटना मथुरा एक्सप्रेस से वापस जिला मुख्यालय आ रहे हैं। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनकी वापसी से पुराने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here