दहेज के लिए छीन ली आंख की रौशनी

0
838

बक्सर खबर: हद हो गयी यार मानवता कहां खो गयी। दहेज लोभियों नव विवाहिता की आॅख की रौशनी ही छीन ली। जी हां यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की गोविन्दापुर गांव की है। जहां महज मोटरसाइकिल के लिए नेहा की आंख में ऐसी दवा डाल दी। जिससे उसकी आंख की रौशनी ही चली गयी है। यह मामला शुक्रवार की दोपहर प्रकाश में आया। पाण्डेयपट्टी निवासी पीड़ित नेहा के पिता शिवजी यादव शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचे। नेहा ने थानाध्यक्ष कंचन से आपबीती सुनायी। उसकी शादी मई 2015 में स्वर्गीय सुर्दशन यादव के पुत्र गुड्डू यादव से हुयी। कुछ दिन बाद ही मोटरसाइकिल को लेकर ताना मारने लगे। जब बात नहीं बनी तो मारपीट करने लगे। उसके बाद भी मोटरसाइकिल देने में घरवाले सक्षम नहीं हुये। दो दिन पूर्व मारपीट कर आॅख में पता न कौन सी दवा डाल दी जिसके बाद से दिखना ही बंद हो गया। इसकी पुष्टि करते हुये कंचन कुमारी ने कहा कि पीड़ित के बयान पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। नेहा को आंख जांच के लिए डाक्टर के पास भेजा गया है। वही दुसरी मामला ब्रम्हपुर थाना कि है जहां नवविवाहिता शिक्षिका ने दहेज मांगने का आरोप लेकर महिला थाना पहुंची। पीड़ित सोनी कुमारी पिता राज नरायण चैरसिया समाहरणालय रोड निवासी है़। सोनी की शादी 26 अपैल 2016 में ब्रम्हुपर के देवमुनी चैरसिया के पुत्र देव कुमार चैरसिया के साथ हुयी थी। देवकुमार ब्रम्हपुर प्रखंड कार्यालय में संविदा पर नौकरी करता है। सोनी ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रूपये की मांग कर रहे है। जो मेरे मां-बाप देने में सक्षम नही जिसके कारण मारीपट करते है। बीमार होने पर दवा के बजाय तांत्रिक का सहारा लेते है। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों मामले दर्ज कर लिये गये है। जांच के बाद ही कुछ कहना संभव है।

1 COMMENT

  1. धित्कार है ऐसे लोभियों पर जो ऐसी ओछी हरकत पर उतारू हो जाते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here