घोटालेबाज मिलरों की चल-अचल संपति होगी जब्त

0
1211

‌‌बक्सर खबर : राज्य खाद्य निगम को करोड़ों रुपये का चुना लगाने वाले घोटालेबाज मिलरों पर फिर शिकंजा कशने की तैयारी चल रही है। सरकार उनकी चल और अचल संपति जब्त करेगी। इसका प्रशासनिक आदेश सरकार ने जारी कर दिया है। इसकी सूची अगस्त तक तैयार लेने को कहा गया है। प्रथम चरण में उनकी संपति जब्त होगी। जिनके उपर सरकार का एक करोड़ से अधिक का बकाया है। यह काम पुलिस को दिया गया है। वह वैसे मिलरों की सूची बनाए। धान खरीद की अनुमति मिलने की तिथि से अब तक उनके नाम कौन-कौन सी संपति थी और वर्तमान में क्या-क्या है। उनके नाम अथवा, पत्नी या रिश्तेदार के नाम से जो भी संपति खरीदी गयी है। उसका ब्योरा बनाना है। सूची मिलने के बाद उसकी जब्ती की कार्रवाई प्रारंभ होगी। इसका निर्देश डीआइजी मो: रहमान ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों को दिया। वे शुक्रवार को डुमरांव पहुंचे थे। डीएसपी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह जानकारी बक्सर खबर को दी। उन्होंने कहा कि इस जिले में भी ऐसे कई मिलर हैं। जिन्होंने सरकारी एजेंसी से मिलिंग के लिए धान प्राप्त किया। इसके बाद पूरी संपति हड़प कर बैठ गए हैं। सरकार अपनी राशि की वसूली इनसे करने के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here