गैस रिसाव से लगी आग, पांच झुलसे

0
1632

बक्सर खबर: गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण लगी आग चार लोग तरह झुलसे। घटना मंगलवार लगभग सुबह 11ः30 बजे नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर की है। जब शंभू यादव(35) के घर खाना बन रहा। उसी दौरान पत्नी रीना देवी(28) ने गैस रिसाव की शिकायत की शंभू से की। वह जाकर जैसे ही देखने के लिये झुका। तभी सिलिंडर में आग पकड़ ली। परिवार वाले कुछ समझ पाते तब तक पुरा शंभू यादव समेत दिलीप कुमार(10) एवं लाली कुमारी(4) बुरी तरह से झुलस गये। आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों कों पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल शंभू यादव मूल रूप से अद्यौगिक थाना के चुरामनपुर गांव निवासी है। जो गैस वेंडर का कार्य करता है। दुसरी घटना धनसोई थाना क्षेत्र के करमा गांव में गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गयी। जिसमें कंचन देवी(30) बुरी तरह झुलस गयी। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की पुष्टि नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here