करहसी में चली गोली, पुलिस लौटी खाली हाथ

0
1358

बक्सर खबर : मुफस्सिल थाना के करहसी गांव में शनिवार को पंचायत चुनाव लड रहे दो गोल के लाेग आमने सामने आ गए। बात बढी तो इन लाेगों ने अपना गुस्सा निकालने के लिए हवा में गोलियां दागी। इसकी सूचना पुलिस को मिली। चुनावी मौसम होने के कारण भागे-भागे अधिकारी वहां गए। पता चला वाकया अपराह्न तीन बजे के लगभग ही हुआ था। किन-किन लोगों ने ऐसा किया। पूछताछ शुरू हुई तो कोई भी व्यक्ति यह बताने को तैयार नहीं हुआ। गोली किसने किसके‍ खिलाफ चलायी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि यह तो पता चला कि चुनाव लड रहे नाटा सिंह और मुन्ना सिंह के समर्थकों के बीच ऐसा हुआ। लेकिन, कोई भी इसकी शिकायत करने को तैयार नहीं। न ही कोई गवाह बनने को तैयार है। जिसकी वजह से इसकी प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here