उमरपुर में चली गोली, दो लोग हिरासत में

0
1302

बक्सर खबर : पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान रविवार की सुबह सात बजे से जारी है। इस बीच उमरपुर बूथ पर दिन के दस बजे के लगभग गोली चलने की घटना हुई। यहां पूर्व सरपंच विपुल राय और अविनाश राय में ठन गयी। हाथा-पाई से बात मारपीट तक पहुंच गयी। विपुल राय के भाई विकास राय मुखिया के उम्मीदवार हैं। वे एक तरफ से गोली चलाने लगे। दूसरे पक्ष से भी गोली चली। आवाज सूनने वालों ने बताया कि किसने चलाया पता नहीं। पर चार राउंड फायर हुए। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस विकास राय को दबोच लिया। दूसरे पक्ष के कमला राय को भी हिरासत में लिया गया है। घटना की खबर मिलते ही एसडीओ गौतम कुमार, एसडीपीओ शैशव यादव आदि मौके पर पहुंच गए। इन सभी लोगों ने पाया कि मतदान सुचारु रुप से जारी है। मौके की नजाकत को देखते हुए वहां सुरक्षा और कड़ी कर दी गयी। दोनों गिरफ्तार लोगों को औद्योगिक पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here