घटना अंजाम देने पहुंचे कुख्यात बुढ़ा सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार

0
1422

बक्सर खबरः कुख्यात बुढ़ा सिंह को पुलिस ने असलहे के साथ पकड़ा। गिरफ्तारी इटाढ़ी पुलिस ने हकीमपुर हाई स्कूल के पास से की। सूत्रों के अनुसार दीपक कुमार उर्फ बुढ़ा सिंह किसी घटना को अंजाम देने के लिए हकीमपुर पहुंचा था। परन्तु इसकी भनक पुलिस को पहले ही लग गई। जिसके बाद पुलिस ने जाल विछा कर पकड़ा।

इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने की। उन्होंने कहा कि बुढ़ा सिंह 2016 में मुखिया प्रत्याशी विनोद सिंह को गोली मारी थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसके पास एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतुस बरामद हुआ है। पूछताछ चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here