युवाओं को ठग रही केन्द्र की सरकार : राजद

0
300

बक्सर खबर। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आज बुधवार को राजद ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्ष युवा राजद के अध्यक्ष बबलु यादव व संचालन उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माली ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव व प्रदेश समिति के नेता गणपति मंडल उपस्थित रहे।

इन नेताओं ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार से आर-पार की लड़ाई का एलान किया। वक्ताओं ने कहा सरकार ने जो वादे लोगों से किए थे। वह पिछले चार वर्ष में पूरे नहीं हुए। दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार का वादा था। सिर्फ साढ़े चार लाग लोगों को रोजगार मिला। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रेलवे के ग्यारह मंडलों में 11 हजार नौकरियां समाप्त की जा रही हैं।

add

यह देश के साथ सरकार का धोखा है। कार्यक्रम के दौरान राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, भरत यादव पूर्व अध्यक्ष, बच्चा यादव, संतोष भारती, बबलु कुशवाहा, अंगद यादव, सुधीर गुप्ता, सत्येन्द्र, संतोष यादव, दीपक यादव, अजीत राम, राजु सम्राट, सत्येन्द्र आजाद समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here