विश्व योग दिवस : सुबह जगने के साथ पहुंच जाएं किसी मैदान में

0
337

-आर्ट आफ लिविंग वितरित करेगा तुलसी के पौधे
बक्सर खबर। इंतजार की घडिय़ां समाप्त हो चली हैं। सुबह जगने के साथ आप पहुंच जाए किसी भी खेल मैदान में। आपके पास सुअवसर है विश्व योग दिवस के प्रतिभागी बनने का। शहर के कई छोटे बड़े खेल मैदान में योग दिवस पर व्यायाम और ध्यान की क्रिया होगी। इन सबका समय सुबह 5: 30 से 6: 30 बजे का है। ध्यान रहे यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं योग दिवस का है।

जो अपने निर्धारित समय से प्रारंभ होगा। शहर के एमपी हाई स्कूल में आर्ट आफ लिविंग संस्था द्वारा योग शिविर आयोजित है। जहां समाप्ति पर लोगों के बीच तुलसी का पौधा वितरित किया जाएगा। इस संस्था के सदस्य दीपक पांडेय ने बताया योग शरीर को स्वस्थ्य करने के लिए साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तुलसी का पौधा दिया जाएगा।

add

अर्थात यह एक छोटी और स्वस्थ्य शुरुआत आप और हम मिल कर करें। जिससे पर्यावरण संरक्षण हो। वहीं किला मैदान में पतंजलि योग समिति ने शिविर का आयोजन किया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी शहर के तीन स्थानों पर योग शिविर का आयोजन कर रहा है। जिनमें से एक है आई टी आई मैदान चरित्रवन। आप कभी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here