लालगंज में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

0
66

-साई मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बक्सर खबर। बक्सर प्रखंड के नदाव पंचायत अंतर्गत लालगंज गांव में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गांव में स्थापित साई मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें भंडारे का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी मोहित कुशवाहा के अनुसार अखंड भारत का निर्माण संघ द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें कई युवाओं ने रक्तदान किया। इसमें प्रियेश कुमार, बिट्टू कुमार, , अनिल कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, विकाश कुशवाहा, अनीष मौर्या, भीम सिंह, राज सिंह, अकाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विक्कीकुशवाहा, विनय कुशवाहा, सोनू कुशवाहा विवेक सिंह, सुनील कुशवाहा गणेश कुशवाहा, कई अन्य साथी मौजूद थे। साथ ही इन सभी ने अपने साथी प्रियेश को शुभकामनाएं दी। क्योंकि उनका आज जन्मदिन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here