आपसी विवाद में गोली लगने से युवक घायल

1
2302

बक्सर खबर। नदी पर नहाने के दौरान एक ही गांव के दो युवकों में विवाद हो गया। बात मारपीट के बाद गोली तक पहुंच गई। एक ने गोली चला दी। जिससे अभिषेक कुमार घायल हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर तुरंत ही उपचार के लिए चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। घटना आज शुक्रवार दोपहर दो -ढ़ाई के लगभग हुई। दोनों ही पक्ष के लोग राजपुर थाना के डिहरी गांव के निवासी हैं।

पूछने पर घायल युवक ने बताया मैं अपने भाई ऋतिक के साथ  नदी पर गया था। तभी बिंदेश्वरी और राकेश राजभर वहां पहुंचे। उन लोगों ने मेरे भाई को मारना शुरू किया। मैं बीच-बचाव करने गया तो उन लोगों ने गोली चल दी। गोली युवक के कमर के पास लगी है। वह बातचीत कर रहा है। जख्म बहुत गहरा नहीं है। फिर भी उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उचित उपचार हो सके।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here