‌‌‌ ट्रेन की जद में आने से युवक की मौत

0
2465

– तीन घंटे चला शव को उठाने का विवाद
बक्सर खबर। शहर के नया बाजार के समीप स्थित रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की सुबह छह बजे युवक ट्रेन की जद में आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक छोटू राम (20) पुत्र अनुग्रहित राम नयाबजार वार्ड संख्या नौ का निवासी था। इसकी सूचना जब लोगों ने रेल पुलिस को दी तो शव को लेकर तीन घंटे तक विवाद चला। यह हमारी सीमा में नहीं है, आपकी सीमा में है। यह कहकर मुफस्सिल थाने के साथ तीन घंटे तक बातचीत चलती रही।

अंतत: रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। क्योंकि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि पटरी पार करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। तेज गति से गुजर रही ट्रेन ने उसे टक्कर मारी और वह पटरी से कुछ दूर जा गिरा। इसी को लेकर रेल पुलिस अपनी दलील दे रही थी। शव ट्रैक के समीप नहीं है। यह सिविल पुलिस का मामला है। कुल मिलाकर खाकी पहनने वाले अक्सर वर्दी की गर्मी से परेशान हो जाते हैं। अक्सर मानवता व फर्ज दोनों कभी-कभी भूल जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here