दूध बेच घर लौट रहे युवक की गोली मार हत्या

0
3143

-इजरी और तुर्कपुरवा के मध्य देर शाम की वारदात
बक्सर खबर। दूध बेचकर घर लौट रहे युवक की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर शाम की है। सूचना के अनुसार मृतक संतोष कुमार (30) मुफस्सिल थाना के इजरी गांव निवासी बिहारी यादव का पुत्र था। वह साइकिल से रात सात बजे के लगभग बक्सर की तरफ से अपने गांव लौट रहा था। अपने गांव से महज कुछ दूरी पर था। तभी अज्ञात लोगों ने उसके सीने पर गोली दाग दी। घटना के बहुत देर बाद गांव वालों को इसकी भनक लगी। जब वही घर नहीं लौटा। गांव वालों ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी।

रात के वक्त मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसे गोली मारी गई है। आस-पास खून भी फैला हुआ था। जो यह बता रहा था। घटना स्थल यही है, जहां उसके साथ ऐसा हुआ है। हालांकि पुलिस ने रात के वक्त ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण सूत्रों ने इस संबंध में पूछने पर बताया कि कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। संभवत: उसे कोई संतान भी नहीं है। इस घटना में किसका हाथ है। यह परिवार वाले नहीं जानते। पुलिस के अनुसार इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here