युवा जदयू के सदस्यों ने जलाया अपने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

0
615

-खुद को बताया पार्टी का सच्चा सिपाही, अध्यक्ष को हवाई नेता
बक्सर खबर। युवा जदयू के सदस्यों ने शहर के ज्योति चौक पर मंगलवार को युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज का पुतला जलाया। उनके ऊपर संगठन में मनमानी का आरोप लगाते पूर्व जिलाध्यक्ष बिमलेन्द्र कुमार बबलू ने कहा कि वे स्वयं रोपवे से आए नेता हैं। इसलिए उनको संगठन की जानकारी नहीं और अपनी मनमानी कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दादा वशिष्ठ नारायण, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह व उपेन्द्र कुशवाहा जी को आदर्श मानते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलते हैं।

लेकिन, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज को जमीनी कार्यकर्ताओ की अहमियत का पता नहीं है। वे संगठन को जोड़ने की जगह तोड़ रहे हैं। जब तक उन्हें इस पद से हटाया नहीं जाएगा। विरोध जारी रहेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में विक्रांत कुमार, अनूप पटेल, श्याम जी वर्मा, संतोष चौधरी, अभिमन्यु मालाकार, अर्जुन तिवारी, विवेक कुमार, चंदन पटेल, दिवाकर दुबे, अनिरुद्ध तिवारी, आजाद सिंह राठौर, विमलेश पांडेय, रविकांत कुशवाहा, राहुल मिश्रा, प्रकाश दुबे, विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, मुक्ति नारायण पांडेय, रमेश कुमार, सोहन जी, राहुल सिंह, चंदन पांडेय, संतोष तिवारी आदि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here