युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने पंकज, अजय उपाध्यक्ष

0
891

बक्सर खबर। कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष का चुनाव आज संपन्न हो गया। पिछले तीन दिनों से चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा था। आज राजपुर विधानसभा का मतदान होने के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। सूचना के अनुसार जिले में सुनील साहु की देखरेख में यह प्रकिया संपन्न हुई। आज गुरुवार की रात मतगणना के बाद पंकज उपाध्याय को जिलाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें कुल 577 मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे अजय कुमार ओझा को 413 मत मिले। तीसरे उम्मीदवार को भी मत मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को डुमरांव में ब्रह्मपुर और डुमरांव विधानसभा का मतदान संपन्न हुआ। डुमरांव में कुल मतदाता 516 में 271 ने मतदान किया। ब्रह्मपुर में 176 से 103 ने मतदान किया। बक्सर में 1249 से 569 ने मतदान किया। आज इटाढ़ी में मतदान हुआ। जहां 407 से 214 लोगों ने मतदान किया। सूचना के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इसके अलावा जिला महासचिव पद के लिए दो उम्मीदवार हैं। जिसमें जय कुमार व लक्ष्मन उपाध्याय। राजपुर, डुमरांव व ब्रह्मपुर के विधानसभा अध्यक्ष का चयन पहले ही निर्विरोध हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here