साहित्य के शिव की मनायी गयी जयंती

0
227

बक्सर खबर। साहित्य के शिव कहे जाने वाले हिंदी के महान विद्वान आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती गुरुवार को मनायी गयी। 9 अगस्त 1893 को सहाय जी का जन्म बक्सर जिले के ईटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत उनवांस गांव में हुआ था। उनको याद करने के लिए नया बाजार के रामजानकारी मंदिर के प्रांगण में यह समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में महंत राजाराम शरण जी महाराज उपस्थित रहे। गायक अशोक मिश्रा व विनय मिश्रा व राम बिहारी सिंह भी शामिल होने पहुंचे।

सहाय जी को पुष्पांजलि देने के उपरांत भोजपुरी की संस्था अंखुआ के बैनर तले गोष्ठी आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता राजाराम जी एवं संचालन अजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष दुबे ने बताया कि भोजपुरी भाषा में व्याप्त अश्लीलता पर सभी ने जमकर प्रहार किया। बारी-बारी से वक्ताओं ने शिवपूजन सहाय और भोजपुरी भाषा को बचाने की बात पर बल दिया। जयंती समारोह में गुड्डू पाठक अंकित ओझा, युवा नेता रामजी सिंह, प्रभाकर मिश्रा, अमरेन्द्र कुमार, राजीव, वशिष्ठ चौबे, गौतम पाठक, नवीन तिवारी, राजन सिंह, त्रिपुरारी दुबे, प्रभाकर मिश्रा ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here