कौन थी वह महिला, अचानक सड़क पर गिरी और हो गई मौत

0
1777

बक्सर खबर। डुमरांव में शुक्रवार की शाम अजीब वाकया हुआ। भली चंगी महिला सड़क पर चली जा रही थी। शाम के साढ़े पांच बज रहे थे। अचानक वह सड़क पर चकरा कर गिर पड़ी। पास में कुछ दूरी पर एक व्यक्ति खड़ा था। वह दौड़कर पास आया। देखा नाक के खून बह रहा है। तत्काल ऑटो रिक्शा की मदद से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कहा मामला हमारे बस का नहीं। परेशान माझील राय उसे लेकर डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उस व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर डुमरांव थाने की पुलिस पहुंची। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी। पूछने पर पुलिस के अधिकारियों ने बताया। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष के आस-पास है। देखने में विधवा जान पड़ती है। उसने पीले रंग की छिटदार साड़ी पहनी है। लाल व हरे रंग की शॉल भी है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार ब्रेन हैमरेज के कारण मौत हुई है। ऐसा जान पड़ रहा है। वाकया एनएच 120 पर ट्रेनिंग कालेज डुमरांव के समीप का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here