‌कोरोना वायरस से बचने के लिए जरुरी है सजगता

0
1430

बक्सर खबर। कोरोना वायरस का खतरा अब धीरे-धीरे भारत पर भी मंडराने लगा है। चीन में इसकी वजह से अभी तक लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों की संख्या में लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। जो क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हैं। उन इलाके से लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह सबकुछ एहतियातन हो रहा है। लेकिन, चीन के साथ-साथ भारत पर भी खतरा मंडराने लगा है। वहां फंसे भारतीयों की मदद के लिए सरकार ने अपना विमान भेजा है। लेकिन, सांप और चमगादड़ में फैली यह बीमारी पूरे विश्व के लिए खतरा बनती जा रही है।

अभी तक इसके उपचार की कोई कारगर दवा उपलब्ध नहीं है। लेकिन, बचाव के बारे में सभी को जानकारी दी जा रही है। जैसे आप बगैर हाथ धोए कुछ न खांए, पैकेट वाले खाद्यपदार्थ के सेवन से बचें। गंदे हाथों से अपनी आंख को न छूए। आइसक्रिम और शीतल पेय का उपयोग न करें। संभव हो तो बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करें। प्रदूषित इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here