राजस्व और विकास विभाग से जुड़े सबसे अधिक मामले पहुंचे बक्सर खबर। जिलाधिकारी साहिला ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आम जनता की समस्याएं सुनीं। सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई आयोजित की गई। जन सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में 18 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। वहीं 18 आवेदन विकास विभाग के और आठ अन्य विभागों से जुड़े रहे।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी और न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन जन सहभागिता और जन सुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रशासन लगातार प्रतिबद्ध है।


































































































