सड़क हादसे में महिला की मौत, राजपुर विधायक ने जताया दुःख

0
516

-कार और बाइक की टक्कर में दो अन्य भी घायल
बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार और बाइक की टक्कर में वृद्ध महिला अतवरिया देवी (70) पति जंगबहादुर राम की मौत हो गई। दुर्घटना हरपुर-जयपुर मार्ग के पास हुई। उक्त महिला राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव की रहने वाली बताई जा रहीं हैं। सूत्रों के अनुसार उक्त महिला इटाढ़ी थाना के जयपुर गांव अपनी बेटी के यहां गई थी। वहां से अपने पौत्र संतोष व सोनम देवी के साथ बाइक पर सवार हो गठिया (जोड़ दर्द की बीमारी) झरवाने जा रही थी। गांव के समीप ही सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई।

सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां वृद्ध महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घायल संतोष राम व सोनम देवी का उपचार चल रहा है। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना का कारण बनी कार को जब्त कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम के गांव की हैं और उनकी परिवार से जुड़ी हुई हैं। वहीं विधायक विश्वनाथ राम ने भी महिला की मौत पर दु:ख जताया है। इस बारे में पूछने पर राहुल कुमार थानाध्यक्ष इटाढ़ी ने बताया कि जयपुर हरपुर गांव के पास मेन रोड पर यह हादसा हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here