फाउंडेशन स्कूल के शिक्षकों ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। खास बात यह रही कि विद्यालय परिसर में उसी दिन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा भी आयोजित थी। ऐसे में कार्यक्रम का आयोजन दोनों पालियों के मध्य अवकाश के दौरान किया गया। इस अवसर पर परीक्षा कार्य में जुटे विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण, अकादमिक एक्सीलेंस डॉ. एसके दुबे, रामायण राय, अनिल ओझा, राजीव पाठक, संजीव सिंह, सरोज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं-जमाल अहमद सिद्दकी, रूबी कुमारी, अरविंद कुमार, सरिता कुमारी, अजीत कुमार, कुसुम चौहान, दुलारचंद आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।































































































