‌‌‌पैक्स वाले खरीदेंगे गेहूं, प्रशासन का आश्वासन

0
680

-राशन की दुकानों पर रहेगी निगरानी
बक्सर खबर। पैक्स वाले धान की तरह समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद भी करेंगे। 15 अप्रैल से ऐसा होगा। किसानों को परेशानी न हो। इसके लिए सरकार ने यह निर्णय लिया हैं। इस आपदा की घड़ी में सरकार कमजोर वर्ग के लोगों को राशन भी मुफ्त दे रही है। इस लिए जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर निगरानी रखी जाएगी। पहले ही उनके समय का निर्धारण किया जा चुका है। सुबह से अपराह्न चार बजे तक का ब्योरा जारी है।

कोई भी राशन कार्ड धारक इससे वंचीत न रह जाए। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिलाधिकारी ने यह आदेश भी जारी किया है। उन सभी आवेदनों की पुन: समीक्षा हो। जो किसी त्रुटि के कारण अस्वीकृत हुए हैं। उनपर विचार किया जाए। जो किसी कारण से रद्द हो गए हैं। उनपर विचार संभव नहीं है। लेकिन, कोई इस दौर में भूख से परेशान न हो। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here