‌‌‌हार्वेस्टर चालकों की जांच जरुरी

0
1045

आदेश न मानने वालों पर प्राथमिकी के आदेश
बक्सर खबर। हार्वेस्टर चालकों की प्राथमिकता के आधार पर जांच होगी। इसके लिए पहले से ही आदेश जारी किया जा चुका है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्षों को सूची भी दी गई हैं। वे हार्वेस्टर मालिकों से संपर्क करें और उन्हें परामर्श दें। चालक दल के सदस्य जो गैर प्रदेश से आए हैं। उनकी जांच जरूरी है। ऐसा सतर्कता के लिए किया जा रहा हैं। जो चालक दल दस दिन पहले यहां पहुंचा है। उसकी जांच भी करा लेनी उचित होगी। ऐसे मालिकों को निर्देश दिया गया है। चालक दल को लेकर अहिरौली केन्द्र जा सकते हैं। वहां जांच केन्द्र बना हुआ है। ऐसा करने से पहले अपने संबंधित पदाधिकारी से विमर्श कर लेना भी उचित होगा।

सूत्रों की माने तो कृषि विभाग से जुड़े पदाधिकारी और पुलिस थाने भी हार्वेस्टर मालिकों से संपर्क में हैं। उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी जा रही है। जो लोग निर्देश का उल्लंघन करेंगे। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो सकती है। पूछने पर पता चला सर्वाधिक संख्या बक्सर अनुमंडल की है। यहां राजपुर में 69 एवं धनसोई में 73 तथा इटाढ़ी में बहुत से चालक बाहर से आए हैं। पहले इनको निर्देश दिया गया था। चालक दल को कोरांटीन किया जाए। इस बीच यह भी तय किया गया है कि, जिनको यहां आए दस दिन हो गए। उनकी जांच भी प्राथमिकता के आधार पर हो जाए। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति रहता है तो इतने दिनों में लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here