किसने मारी मड़ई में सो रहे अधेड़ को गोली

0
1712

-शक की नजर से देख रही है पुलिस
बक्सर खबर। घर के पास मड़ई में सो रहे महेश्वर कानू को पैर में किसी ने सोते वक्त गोली मार दी। घटना इटाढ़ी थाना के बरहना गांव की है। जहां रविवार की रात ऐसी घटना अधेड़ व्यक्ति के साथ हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए बक्सर ले गए। वहां से पटना रेफर कर दिया गया। ऐसा क्यूं हुआ। इसकी जानकारी अभी तक नहीं है।

जब सोमवार की शाम इटाढ़ी पुलिस से इसके बारे में पूछा गया तो कुछ और ही बातें सुनने को मिली। जैसे पुलिस मामले को शक की नजर से देख रही हो। उनके अनुसार वहां पांच लोग सो रहे थे। किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सूनी। वैसे घटना की सत्यता क्या है। इसका पता तो पुलिस लगा ही लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here