इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 409 पुलिस कर्मियों का तबादला

0
25612

-डीआईजी ने जारी की सूची, दो थानेदार भी बदले
बक्सर खबर। शाहाबाद के डीआईजी पी कन्नन ने पड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। सोमवार की रात जारी हुई सूची में जिले के कुल 409 पुलिस कर्मियों का नाम शामिल है। इनमें प्रमुख हैं डुमरांव के सर्किल इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद व डीआइयू के प्रभारी अविनाश कुमार। इन दोनों को यहां से आरा जिला भेजा गया है। वहीं बगेन के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व तिलकराय हाता ओपी के प्रभारी जय प्रकाश को कैमुर जिला भेजा गया है।

तबादले की सूची जारी करने से पहले डीआईजी ने बक्सर एसपी यूएन वर्मा, कैमुर एसपी दिलनवाज, भोजपुर एसपी सुशील कुमार एवं रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह के साथ परामर्श किया। बैठक के उपरांत जो निर्णय हुआ। उसके आधार पर छह वर्ष से ज्यादा एक जिले में पदस्थापित लोगों को इधर से उधर किया गया है। सूची का अवलोकन करने पर पता चलता है कि यहां से 24 एसआई जा रहे हैं और 27 का आगमन हो रहा है। 295 कांस्टेबल जा रहे हैं और 308 का आगमन होगा। 55 हवालदार जाएंगे और 68 यहां रिपोर्ट करेंगे। 33 एएसआई जाएंगे, 38 लोग आएंगे। यहां से 2 इंस्पेक्टर जा रहे हैं। उसकी जगह एक ही इंस्पेक्टर का आगमन हो रहा है। कुल मिलाकर यहां से 409 लोगों का तबादला हुआ है। यहां आने वालों की संख्या 443 है। इससे जिले के संख्या बल में इजाफा होगा।

23 jun list si

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here