पचास हजार का इनामी घोषित हुआ वांटेड चंदन गुप्ता

0
6071

बक्सर खबर। हत्या, लूट जैसे मामलों में वांछित चंदन गुप्ता को पुलिस ने इनामी अपराधी घोषित कर दिया है। इसकी तलाश पिछले दो वर्ष से सरगर्मी के साथ हो रही है। अपने जिले के अलावा रोहतास की पुलिस भी उसे तलाश रही है। सूचना के अनुसार गुरुवार की शाम उसके उपर इनाम घोषित किया गया। उसे पकड़ने वाले अथवा उसकी सूचना देने वालों को यह राशि मिलेगी। पूछने पर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि इसका प्रस्ताव आइजी मुख्यालय को भेजा गया था। वहां से अनुमति प्राप्त हो गई है।

डुमरांव इलाके का निवासी है चंदन
बक्सर खबर। चंदन गुप्ता डुमरांव थाना के कसियां गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार इसके खिलाफ अपने जिले में 11 मुकदमें दर्ज हैं। 2016 में लूट कांड में जेल गया था। उसके बाद कानूनी दावपेंच में बाहर आ गया। फिर इसने अपना ठिकाना रोहतास में बनाया। जहां रहते हुए उसने धनजी सिंह के साथ घात किया। उनकी हत्या कर असहले ले फरार हो गया। धनजी हत्याकांड में रोहतास पुलिस को उसकी तलाश है। वहीं जिले की पुलिस भी सरगर्मी से उसे तलाश रही है। उसने ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम देकर डुमरांव में अशांति फैला दी थी। उसके बाद से ही एसटीएफ भी उसे तलाश रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here