‌‌‌रामरेखाघाट के युवक पर चली गोली, पीपी रोड की घटना

0
2171

बक्सर खबर। पीपी रोड में छू मंतर गली के पास गुरुवार की रात गोली चलने की घटना हुई। शहर में इस तरह की हिमाकत करने वालों ने रामरेखाघाट के अमरनाथ गुप्ता (31) पर निशाना साधा था। लेकिन, उसकी किस्मत साथ थी। गोली सीने को स्पर्श करते हुए निकल गई। वह छू मंतर गली की तरफ भाग निकला। अपराधी उसके पीछे लपके। लेकिन, वहां कुछ युवा गली के पास कैरम खेल रहे थे। जिन्हें देखकर वे दूसरी तरफ भागे। घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर किया गया। घटना की वजह क्या है। यह पूछने पर पता चला कि भूमि विवाद के कारण ऐसा हुआ है।

अमरनाथ गुप्ता होशो हवास में है। उसने पुलिस को कुछ बताया है या नहीं? यह पूछने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ आस-पास के लोगों से इस संबंध में पूछने पर कोई जवाब नहीं मिला। दो गोलियां चली थी। ऐसा करने वाले दोनों युवक बाइक पर सवार थे। इतना ही पता चल सका। लेकिन शहर के सबसे व्यस्त रोड में ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत रखने वाले कौन थे ? यह पता लगान सबके लिए चुनौती है। घटना के पीछे किसका हाथ है। यह जानने के लिए अपराध जगत के सूत्रों से बात की गई तो यह सामने आया कि कोई चौधरी है। जो पीपी रोड इलाके में ही रहता है। यह उसी का काम है। सच क्या है, यह तो पुलिस की जांच में पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here