266 रुपये में मिलेगी यूरिया, सरकार ने तय किया रेट

0
1225

-मानसून ने दी दस्तक, उपलब्ध हैं धान के अच्छे बीज
बक्सर खबर। मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने एक जून से देश में इसके आने की सूचना दी थी। लेकिन, दो दिन पहले ही केरल में उसने दस्तक दे दी है। किसानों की आवश्यकता को देखते हुए बिहार सरकार ने भी यह घोषणा की है। सभी को उचित मूल्य पर उर्वरक मिल सके। इसके लिए सभी पंजीकृत दुकानों पर उर्वरक उपलब्ध रहेगा। उसकी दर भी निर्धारित कर दी गई है। साथ ही यह निर्देश दिया है। दुकानदार इसकी रशीद किसानों को देंगे। खाद की बोरियों पर भी उसका मूल्य अंकित रहेगा। निर्देश पत्र में कहा गया है।

नीम लेपित यूरिया जिसका वजन 45 किलो होगा। उसका बाजार मूल्य 266.50 रुपये होगा। इसके अलावा अन्य उर्वरक का रेट भी सूची में प्रकाशित किया गया है। जिसकी सूची आप यहां देख सकते हैं। एक दिन पहले कृषि विभाग ने भी जिला प्रशासन को अवगत कराया था। यहां बीज निगम, लाल गंज कृषि फार्म एवं सभी लाइसेंसी दुकानदारों के पास उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध है। इसकी कोई कमी नहीं है। इस संबंध में लोग अपने कृषि सलाहकार अथवा अन्य कृषि विभाग से जानकारी ले सकते हैं। हमने भी उसका प्रयास किया। लेकिन, कृषि पदाधिकारी का सरकारी नंबर बंद मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here