‌‌‌किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

0
1481

बक्सर खबर। जिले के सोनवर्षा ओपी में बारह वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना हुई है। शनिवार को इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने पुलिस से की। इसके उपरांत किशोर को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूत्रों के अनुसार उसके साथ गांव के ही युवक ने ऐसा किया है। जो उसे बहला कर साथ ले गया। फिर मौका देखकर ऐसी गलत हरकत की। किशोर ने इसके बारे में परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने ऐसा करने वाले को सबक सिखाने के लिए पुलिस से शिकायत की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here