‌‌तीन फरवरी से प्रारंभ होगी इंटर की परीक्षा

0
388

बक्सर खबर। इंटरमीडिएट की परीक्षा तीन फरवरी अर्थात सोमवार से प्रारंभ होगी। 13 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। सूचना के अनुसार छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया गया है। पहली पाली सुबह 9:30 से प्रारंभ होकर 12:45 तक चलेगी। दूसरी पाली 1:45 से प्रारंभ होकर अपराह्न 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए जिले में कुल 25 केन्द्र बने हैं। 7 डुंमराव, 18 बक्सर अनुमंडल में हैं। इनमें से 9 केन्द्र छात्राओं के लिए हैं।

प्रशासन ने चार केन्द्रों को माडल केन्द्र बनाया है। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने दो दिन पूर्व बैठक की। निर्णय लिया गया कि किसी केन्द्र पर विक्षक और छात्रों के अलावा अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सीसीटीवी और कैमरों की मदद से निगरानी होगी। शिक्षा पदाधिकारी परीक्षा के मुख्य नियंत्रक होंगें। विधि व्यवस्था के लिए दोनों अनुमंडल के एसडीओ और डीएसपी सभी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here