केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की छोटी बहन का निधन

0
1183

-कनाडा में निकला दम, अबू धाबी में बिहार एसोसिएशन की थी मेंबर
बक्सर खबर। केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की छोटी बहन व सामाजिक कार्यकर्ता शीला दुबे का रविवार की देर रात निधन हो गया। उन्हें रात 12 बजे के लगभग हृदयाघात की वजह से कनाडा के हैमिल्टन जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन, 55 वर्ष की आयु में उन्होंने रविवार की देर रात अंतिम सांस ली। सूचना के अनुसार वह फिलहाल अबू धाबी में रह रहीं थीं। वहां बिहार एसोसिएशन की सक्रिय कार्यकर्ता थी। कुछ दिन पूर्व ही वहां से अपनी बेटी के यहां कनाडा गई थी।

उनके पति राजेश दुबे अबू धाबी में बड़ी कंपनी के निदेशक पद पर कार्यरत हैं। उनकी दो पुत्रियां हैं जिनके नाम डा.अनीशा उपाख्य अंशु एवं प्रियंका। इन सभी को छोड़ वे अब इस दुनिया से विदा हो गई हैं। शीला दुबे प्रारंभ से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भागीदारी निभाती रहीं और कई छात्र आंदोलनों में भाग लीं। बहन की मृत्यु से स्थानीय सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे आहत हैं। उनके अनुसार वह अपनी छोटी बेटी से मिलने कनाड़ा गई थीं। जहां यह दुखद वाकया हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here