नव वर्ष पर लोगों ने किया दर्शन पूजन तो कुछ ने गंगा की सैर

0
208

-प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बढ़ाई निगरानी, गंगा की रेत पर जुटे लोग
बक्सर खबर। वैश्विक नव वर्ष के आगमन पर सोमवार को हर जगह उत्साह का आलम दिखा। लोग सुबह से ही एक दूसरे को शुभकामना देते नजर आए। अधिकांश लोगों ने इस मौके पर मंदिरों में दर्शन पूजन किया। गंगा तट बक्सर से लगा हुआ है। इस वजह से यहां लोगों की बहुत भीड़ देखने को मिली।

कुछ नौका विहार कर रहे थे। कुछ उसी माध्यम से मंगला भवानी मंदिर की यात्रा भी। बक्सर से सटे बलिया जिले के इस मंदिर में सुबह से ही भीड़ दिखी। शहर वालों की भारी भीड़ वहां पहुंची थी। जबकि गांव से शहर की ओर चले लोगों ने जिला मुख्यालय के मंदिरों में पूजा अर्चना की।

मंगला भवानी मंदिर में लगी लोगों की भीड़

इसके अलावा गंगा में सैर करने वालों को प्रशासन ने लाइफ जैकेट लगाने के लिए प्रेरित किया। नाविकों को भी इस बात का सख्त निर्देश दिया गया था। कहीं किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कुल मिलाकर नव वर्ष का आगमन लोगों ने अपने-अपने अंदाज में जोश के साथ किया। इसकी कुछ तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here