दो हत्याओं ने कर दी औद्योगिक पुलिस की बोलती बंद

0
1531

-कुछ दिनों से लापता था चंदन भारती, थाने को दी गई थी सूचना
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना क्षेत्र में बीती रात दो जगह हत्याएं हो गई। मझरियां में तिलक चढ़ाने आए युवक को कुछ ने गोली मार दी। वहीं दूसरी तरफ बड़की सारिमपुर गांव के समीप राजद नेता संतोष भारती के पुत्र चंदन भारती की हत्या कर फेंका गया शव मिला। सूत्रों की माने तो वह युवक कुछ दिनों से गायब था। इसकी सूचना घर वालों ने पुलिस को दे रखी थी। पिछले कुछ दिनों तक पुलिस ने सही ढंग से उसका पता नहीं लगाया।

आज गुरुवार की सुबह जब उसका शव मिला तो पुलिस के कान खड़े हुए। हालांकि पुलिस ने जहां से शव बरामद किया है। वहां खोखे भी बरामद हुए। जो यह दर्शाते हैं। वहीं हत्या हुई है। वहां कब और कैसे उसे मारा गया। इसका खुलासा भी पुलिस की जांच में होगा। सूत्रों ने बताया जहां शव मिला। उसकी कुछ दूरी पर ही बीती रात कहीं से बारात आई थी। हालांकि घटना की सच्चाई क्या है। किन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई। यह भी पुलिस ने नहीं बताया। थाने की घंटी बजती रही। लेकिन, पुलिस की जैसी बोलती बंद हो गई हो। कोई जवाब नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here