‌‌‌ दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, बारिश के दौरान हुई दुर्घटना

0
1288

-ग्रामीणों ने सड़क जामकर मुआवजे की रखी मांग, दोनों हैं गरीब परिवार के
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के हुंकहां गांव के समीप शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे दर्दनाक दुर्घटना हुई। खेत में खाद डालने गए दो मजदूर बारिश के बचने के लिए संत सीता राम आई टी आई की दीवार के पास बचने के लिए खड़े थे। हवाएं बहुत तेज थी, बारिश हो रही थी। तभी आई टी आई की दीवार उनके ऊपर आ गिरी। मौके पर ही नागेन्द्र राम (35) पुत्र रामएकबाल राम, ग्राम हुंकहां, मुन्ना राम ग्राम कमरपुर की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल भी हैं। जिनका नाम पिंटू तिवारी बताया जा रहा है।

इटाढ़ी मुख्य मार्ग को जाम करते लोग

दुर्घटना के बाद लोगों ने शव रखकर इटाढ़ी मार्ग को थोड़ी देर के लिए जाम किया। उनकी मांग थी दोनों परिवार गरीब हैं। उनको उचित मुआवजा मिले। तुरंत ही मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उनको आश्वासन देकर हटाया। ग्रामीणों के अनुसार मुन्ना राम की इस गांव में शादी हुई है। वे भी यहां आए थे। सभी लोग खाद डालने गए, लेकिन काल के चक्र ने उन्हें अपने पास में बांध लिया। हालांकि आईटीआई कृष्ण जन्माष्टमी के कारण बंद थी। वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष अमित ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here