मझरियां में हुई हत्या के दो आरोपियों ने किया समर्पण

0
2527

-तिलक चढ़ाने आए भाई को मामूली विवाद में मार दी थी गोली
बक्सर खबर। मझरियां गांव में पिछले दिनों तिलक चढ़ाने आए लड़की के भाई की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दो मुख्य आरोपी कुश सिंह व प्रकाश सिंह ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। औद्योगिक थाने की दबिश के कारण मजबूर हो उन्हें न्यायालय के समक्ष आना पड़ा। इस घटना में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

तीन को पहले ही पुलिस ने जेल भेज दिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने दी। उन्होंने बताया प्राथमिकी संख्या 218/20 में मृत युवक धनंजय कुमार के पिता महेन्द्र खरवार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। यह घटना मझरियां गांव में 9 दिसम्बर की रात हुआ था। मामूली विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। दो अन्य घायल हो गए थे।
घटना क्रम जानने के लिए यह भी पढ़े:-

तिलक चढ़ाने आए लड़की के भाई की मझरियां में हत्या

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here