एसपी की फटकार के बाद आर्म्स एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

0
589

-अभी भी फरार है चार नामजद
बक्सर खबर। धनसोई पुलिस ने बुधवार की रात आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सरदार यादव व भरत यादव नाम के आरोपियों को पुलिस ने गोसैसीडिहरा गांव से गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ जनार्दन चौधरी ने पिछले वर्ष ही प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मौके से पहुंचकर पुलिस ने गोलियों के खोखे बरामद किए। बावजूद इसके आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

लेकिन इस बीच शिकायत कर्ता जनार्दन चौधरी ने पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह से मिलकर इसकी शिकायत की। जांच रिपोर्ट में आरोप साबित होने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। शिकायत मिलते ही कप्तान ने घंटी बजाई तो धनसोई की पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। हालांकि अभी भी चार आरोपी हरिनरायण, भुवर यादव, ओम प्रकाश व जय प्रकाश फरार चल रहे हैं। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here