मुखिया के घर से बरामद हुए बीस जिंदा कारतूस

0
4134

-शुक्रवार को दो पक्षों में चली थी गोली
बक्सर खबर। गिरधबरांव गांव में शुक्रवार की दोपहर दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई थी। गोलीबारी की भी सूचना थी। नावानगर पुलिस ने घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया था। रात में भी छापामारी हुई थी। आज शनिवार को स्वयं डीएसपी केके सिंह भी वहां पहुंचे।

उनकी मौजूदगी में पुलिस ने घर की तलाशी ली। जहां मुखिया पति मुन्ना यादव के घर से बीस जिंदा (315 बोर) कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यहां मुन्ना यादव और बिजेन्द्र यादव के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष के लोग फरार हैं। जिनकी तलाश में आज छापामारी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here