हरपुर के पैक्स अध्यक्ष संजय दुबे का निधन

0
1153

बक्सर खबर। कांग्रेस के पूर्व नेता व राजपुर प्रखंड के हरपुर पैक्स के अध्यक्ष संजय दुबे (52)का निधन हो गया है। परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों वे अपने गांव ददुरा में रात के वक्त छत से गिर पड़े थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थी। यह घटना चार दिन पहले की है। परिवार के सदस्य उपचार के लिए उन्हें वाराणसी ले गए थे। लेकिन, वहां कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला।

उन्हें वहां से पटना ले जाया गया। गुरुवार की शाम उन्हें पटना के आईजीएमएस में दाखिल किया गया। जहां रात के वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना पर पैक्स संघ व स्थानीय लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है। चाणक्य विचार मंच के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वे बड़े भाई की तरह थे। परमात्मा उन्हें सद्गति प्रदान करें। सूत्रों के अनुसार राजपुर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन दुबे उनके छोटे भाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here