ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन

0
833

बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म
एनएच 84 पर नुआंव के पास ट्रक ने स्वीफ्ट डिजायार कार को टक्कर मार दी। यात्रियों समेत गाड़ी सड़क किनारे चाट में जा गिरी। अंदर बैठे लोगों के बीच चिख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग भी मदद को दौड़े। घायलों को बाहर निकाला गया। सभी सकुशल थे। लोगों ने राहत की सांस ली। क्योंकि गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन दोनों बैठे थे।

add

यह दुर्घटना रात रविवार की दोपहर कृष्णाब्रह्म थाना के नुआंव गांव के पास हुई। स्थानीय लोगों द्वारा पूछने पर यात्रियों ने बताया वे लोग वाराणसी से आ रहे हैं। बीती रात शादी हुई थी। दुल्हन को विदा करा परिवार के लोग वापस भोजपुर जिला के बिहियां लौट रहे थे। सूचना पाकर कृष्णाब्रह्म की पुलिस भी पहुंची। कार के चालक संदीप ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार चालक झारखंड के कतरास का निवासी है। ट्रक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here