बारात की जीप पलटी, एक की मौत तीन घायल

0
719

क्सर खबर। ब्रम्हपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग 84 के योगियां टावर के पास शनिवार की रात बारातियों से भरी जीप पलट गई। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के योगियां टावर के पास रात डेढ़ बजे के लगभग हुई। सूत्रों के अनुसार नया भोजपुर ओपी के स्थानीय गांव में भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में लाला टोली गांव से बरात आई थी। कुछ लोग रात को ही वापस लौट गए।

उस बारात की एक जीप योगियां टॉवर के समीप दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई। जीप की गति तेज थी। सड़क का किनारा भी कटा हुआ था। चालक वाहन का संतुलन नहीं बना पाया। गाड़ी सड़क किनारे चाट में पलट गई। जिसमें बराती जनार्दन राय (60) पुत्र स्वर्गीय जगदल राय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुमार राय, सोनू राय, गुड्डु राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

add

घटना की सूचना मिलते ही बाराती और घराती दोनों पक्ष के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। परन्तु उससे पहले घायलों को पुलिस लेकर अस्पताल जा चुकी थी। ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया दुघर्टना के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी मिल गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here