आसमान से गिरी आफत, महिला समेत चार की मौत

0
2221

-दर्जनों मवेशी भी हुए हादसे का शिकार
बक्सर खबर। दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से जिले में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला एवं अन्य तीन पुरुष हैं। सभी घटनाएं गांव से बाहर बधार में हुई। ऐसी जानकारी मिल रही है। प्रशासन के अनुसार राजपुर थाना के सोनपा गांव में गनपत यादव 65 वर्ष की मौत मवेशी चराने के दौरान हो गई। इसी थाना के सोनपा गांव में मुन्ना राजभर की पत्नी सोनिया देवी (43) की मौत हो गई।

चक्की प्रखंड के चुन्नी डेरा में शिवजी उर्फ शिवधर यादव (35) एवं धनसोई थाना के भरखरा गांव में ब्रदी सिंह (55) की मौत हुई। यह दोनों लोग भी मवेशी का चारा लेने बाहर गए थे। सभी घटनाएं सोमवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान हुई। वहीं चौसा के नरबतपुर में पांच बकरी एवं नागपुर में एक अशोक सिंह की भैस के करने की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here