खेत में मिला हत्या कर फेका गया शव

0
2156

-नहीं हो रही पहचान, इटाढ़ी इलाके की घटना
बक्सर खबर। खेत में पड़ा युवक का शव मिला है। देखने वालों ने बताया उसकी हत्या हुई है। क्योंकि सर में गहरे जख्म का निशान है। आंखे भी फोड़ दी गई हैं। आज मंगलवार की सुबह शव को लोगों ने साथ गांव के बधार में देखा। जो धान के खेत में पड़ा हुआ था। तुरंत इसकी सूचना इटाढ़ी थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

शव संभवत: एक-दो दिन पुराना है। क्योंकि शरीर फुल गया है। उससे बदबू आ रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले दो लावारिस शव मिले हैं। एक दिन पहले ही मानिकपुर गांव के समीप नहर में महिला की लाश मिली थी। कुछ दिन पहले भी इटाढ़ी थाना के कुकुढ़ा में युवती की लाश नहर के किनारे मिली थी। उसकी पहचान भी अभी तक नहीं हो पायी है। आए दिन लगातार शव मिलने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

घटना स्थल की तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here