‌‌‌25 को निकलेगी शहर में तिरंगा यात्रा

0
614

बक्सर खबर। गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इससे एक दिन पूर्व अर्थात 25 जनवरी को शहर में तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसका आयोजन गैर राजनीतिक युवाओं ने मिलकर किया है। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दल, प्रशासनिक पदाधिकारी व आम जन से आग्रह किया है। आप इसमें शामिल हों। शनिवार को कवलदह पोखर शहीद पार्क से यह यात्रा 11 बजे दिन में शहर के लिए रवाना होगी। यह जानकारी गिट्टू तिवारी ने बक्सर खबर को दी।

वहीं प्रशासनिक हलके में भी इस यात्रा को लेकर आदेश जारी हुए हैं। क्योंकि जब दिन में स्टेशन रोड ये यात्रा शहर भ्रमण को निकलेगी। उस समय घंटे दो घंटे तक ट्रैफिक की समस्या पैदा होगी। उससे निपटने के लिए मुख्य मार्ग पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। वैसे अपने शहर में इस तरह की यह पहली यात्रा है। इससे पहले डुमरांव के युवाओं द्वारा ऐसा आयोजन किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here