जिले में तीन स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत हुआ चयन

0
1713

-मंत्री की मीडिया सेल ने कहा संसदीय क्षेत्र के चार स्टेशनों का हुआ है चयन
बक्सर खबर। संसदीय क्षेत्र के चार स्टेशनों का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। यह जानकारी आज चार जनवरी को केन्द्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे की मीडिया सेल ने दी है। उनके अनुसार चौसा, डुमरांव व रघुनाथपुर तथा कैमूर के दुर्गावती स्टेशन को इस योजना में शामिल किया गया है। सूची पर गौर करें तो इसमें अपने जिले के तीन स्टेशन शामिल हैं। रघुनाथपुर, डुमरांव व चौसा।

उनके अनुसार स्टेशनों को सौंदर्यीकरण तो होगा ही यहां यात्री सुविधाओं का भी विशेष इंतजाम किया जाएगा। जिससे जिले के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही साथ इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाएगा। मंत्री ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है। क्योंकि उनके संसदीय क्षेत्र के सभी प्रमुख स्टेशनों को इसमें शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय नेताओं ने सांसद को इस बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here