छापेमारी जारी, पुलिस को देख भागने के दौरान गिरी बाइक बक्सर खबर। मुरार थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक देशी पिस्टल और बाइक के साथ एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात मुरार थाना की पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस टीम मनपा पुल के पास पहुंची। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे।
भागने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद दोनों युवक खेतों के रास्ते अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस जब बाइक के पास पहुंची तो वहां एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच की गई। जांच में भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र निवासी रविंद्र कुमार यादव, पिता बबन यादव की पहचान हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


































































































