अनुपम के साथ तीन अन्य घायल, सभी बक्सर के

0
2052

बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश के बलिया में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए युवा भाजपा नेता अनुपम ओझा की मौत हो चुकी है। उनके साथ अन्य तीन युवक कार में सफर कर रहे थे। वे सभी बक्सर के रहने वाले हैं। सूचना के अनुसार चार लोग एक कार में सवार हो खरहाटांड से सिवान के लिए चले थे। वे बयासी (बलिया) के रास्ते जा रहे थे। तभी रात साढ़े नौ बजे के लगभग हल्दी थाना के इलाके में उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें सर्वाधिक चोट अनुपम को आई। कार चला रहे सोनू पांडेय को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को बलिया सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डाक्टरों ने अनुपम को मृत घोषित कर दिया। घायल सोनू पांडेय को लेकर दूसरे साथी वाराणसी ट्रामा सेंटर भागे।

वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में अनुपम का शव लावारिस हाल में पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद जब बक्सर के नीरज पाठक पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन की नींद खुली। सूचना के अनुसार घायल सोनू पांडेय व विकास पांडेय औद्योगिक थाना के जगदारा गांव के निवासी हैं। तीसरा युवक राहुल तिवारी गेरुआबांध, थाना इटाढ़ी का निवासी है। सूत्रों ने बताया राहुल को बहुत ही मामूली चोटें आई हैं। वे बलियां ही रुके हुए हैं। वहीं विकास पांडेय को अंदरुनी चोट लगी है। उन्हें बक्सर के विश्वामित्र अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जबकि अनुपम ओझा का शव अभी भी बलियां अस्पताल में पड़ा है। जानकारों ने बताया अनुपम दिल्ली में रहकर भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़े थे। उनकी मौत पर बिहार और देश के कई बड़े भाजपा नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here