बलियां में बक्सर के भाजपा नेता की मौत

0
2625

बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश के बलियां में शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में बक्सर के युवक की मौत हो गई है। देर रात मिली सूचना के अनुसार युवा भाजपा नेता अनुपम ओझा पुत्र विरेन्द्र ओझा कार दुर्घटना के शिकार हो गए। सूत्रों ने बताया कुछ लोग स्वीफ्ट कार से कहीं जा रहे थे। कार हल्दिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें अनुपम और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। खबर की तस्दीक के लिए बलियां में संपर्क करने हल्दी थानाध्यक्ष आर एन राय ने बताया सामने जा रहे ट्रैक्टर से कार टकरा गई। घायलों को वहां से सदर अस्पताल ले जाया गया। उसमें से एक की मौत हो गई। दूसरे को रेफर कर दिया गया। सूचना के अनुसार अनुपम सिमरी थाना के खरहाटांड गांव के निवासी थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। कुछ दिनों से लगातार भाजपा की राजनीति में सक्रिय थे। तीन भाइयों में वे सबसे छोटे थे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here