सिमरी के तेरह पैक्स का परिणाम जारी, सात रहे निर्विरोध

0
1524

बक्सर खबर। पैक्स चुनाव के तीसरे चरण में सिमरी और राजपुर प्रखंड का चुनाव हुआ था। जिसकी मतगणना आज पूरी हुई। सिमरी प्रखंड के कुल 20 पैक्स में से 13 के लिए मतदान हुआ था। 7 पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध कारणी निर्विरोध रही थी। आज शनिवार को जो परिणाम सामने आए। उनमें एकौना पंचायत के पैक्स से अगस्त मुनि राय, कठार से नीरज कुमार सिंह, नियाजीपुर पैक्स से संजय पाठक, ढाकाइच से बसंत कुमार प्रधान, गायघाट पैक्स से शगुन मिश्र,

राजपुर कला से रघुराज सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह, काजीपुर से सुरेंद्र सिंह, खरहाटांड से कृष्णा कांत ओझा, पैगंबरपुर पैक्स से धनंजय कुमार, गंगौली पैक्स से राहुल ठाकुर, पड़री से चंद्रभाल मिश्र, मझवारी से भुवनेश्वर सिंह एवं राजपुर परसन पाह पंचायत से हृदय नारायण सिंह विजय घोषित हुए। निर्विरोध रूप से चयनित उम्मीदवारों में केशोपुर से शम्भू मिश्र, राजापुर से मुख्तार अंसारी, सिमरी से रंजीत राय, बलिहार से सुनील सिंह विजयी घोषित हुए। जीत की घोषणा होने के बाद उम्मीदवारों के समर्थक फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत करने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here