अपने ही घर से गायब हुआ युवक

0
816

-परिजनों ने जताया अपहरण का शक
बक्सर खबर। अपने ही घर से युवक लापता हो गया है। परिवार वाले परेशान हैं। उन्होंने चक्की ओपी में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार लापता युवक अनिल यादव के भाई सरोज ने आवेदन दिया है। पूछताछ में उसने बताया, अनिल कोलकत्ता में रहता था। यहां जयपाल ठाकुर के डेरा गांव में उसका परिवार रहता है। यहां घर में शादी थी। जिसमें शामिल होने वह आया था।

लापता बताए जा रहे अनिल की फाइल फोटो

बुधवार को उसने कहा किसी साथी से मिलने जा रहा है। गया तो फिर वापस नहीं आया। इस वजह से हम लोग परेशान हैं। कहीं उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई। उसकी जांच शुरू हो गई है। इसी क्रम यह भी पता चला कि एक बार पहले भी वह कोलकत्ता से दिल्ली जाने के क्रम लापता हो गया था। वह झाडिय़ों में पाया गया। लेकिन, तब मामला रफा-दफा हो गया था। पुलिस उसे सिद्दत से तलाश रही है। क्योंकि यह शादीशुदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here