‌‌‌शिक्षक को फौजी ने मार दी गोली, सदर अस्पताल रेफर

1
2812

बक्सर खबर। अपने ही गांव के शिक्षक अशोक यादव पुत्र पियारी यादव को आई टी बी पी के जवान ने गोली मार दी। संयोग रहा कि वह पैर में जाकर लगी। घटना सोमवार देर शाम की है। घायल शिक्षक को उपचार के लिए पहले डुमरांव ले जाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने पूछने पर ज्ञात हुआ कि इन दोनों के मध्य रास्ते का पुराना विवाद था। भरियार ओपी के भोला डेरा (प्रखंड चक्की) के निवासी हैं। घायल ने पुलिस को बताया कि ऐसा करने वाले व्यक्ति का नाम प्रेम सागर यादव है। वह आई टी बी पी में काम करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

1 COMMENT

  1. Bahut sunder kar rhi hai congress party but village me direct mask logo ke bich batne ka kam karti thanks

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here